{"_id":"5f6258b18ebc3e9f200584d0","slug":"protest-lineman-light-firozabad-firozabad-news-agr459595657","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपुरा फीडर पर कर्मचारियों ने दिया धरना, फाल्ट ठीक करने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपुरा फीडर पर कर्मचारियों ने दिया धरना, फाल्ट ठीक करने से किया इंकार
विज्ञापन
रेपुरा स्थित बिजलीघर पर नारेबाजी करते लाइनमैन और कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रैपुरा फीडर पर संविदा पर तैनात लाइनमैन को तीन माह से मानदेय नहीं मिला। इससे नाराज लाइनमैनों ने फॉल्ट ठीक करने से इंकार कर दिया। इस कारण गंगाजल की सप्लाई देने वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद हो गया। आक्रोशित कर्मचारियों ने फीडर पर धरना देते हुए नारेबाजी की। एसडीओ के समझाने पर दो घंटे बाद लाइनमैन माने और फाल्ट को ठीक किया।
रैपुरा फीडर पर बुधवार को सुबह नौ बजे फाल्ट हुआ था। फीडर पर तैनात कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक नहीं किया और धरना देकर बैठ गए। धरने पर बैठे लाइन मैन शैलेश, नरेश, पंकज आदि कहना था कि उनके साथ काम कर रहे संविदा कर्मचारी जितेंद्र को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। उसके परिवार को आर्थिक स्थित का सामना करना पड़ रहा है। जब तक मानदेय नहीं मिल जाता तब तक कार्य नहीं किया जाएगा। एसडीओ अजय कुमार और अवर अभियंता मनीष कुमार द्वारा लाइनमैनों से बातचीत कर समस्या का निस्तारण जल्द कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। सुबह साढे़ 11 बजे करीब कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक किया।
करीब ढाई घंटे बंद रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
रैपुरा बिजली घर से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दी जाने वाली सप्लाई सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर बाधित हुई थी जो साढ़े 11 बजे शुरु हो सकी। इस बीच ढाई घंटे तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद रहा।