{"_id":"9b5b88b029687e14041ab9c66db7bde9","slug":"protest-in-st-johns-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जाेंस स्कूल में अभिभावकों ने गार्ड को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जाेंस स्कूल में अभिभावकों ने गार्ड को पीटा, हंगामा
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेंट जोंस कालेज स्कूल के मुख्य गेट को बंद करने की वजह से अभिभावकों
ने जमकर हंगामा किया। गार्ड की पिटाई कर दी। स्टाफ से नोकझोंक हुई। छात्र
गेट फलांग कर बाहर निकले तो कीचड़ में गिर गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस
पहुंच गई। इसके बाद मामले को शांत कराया गया। स्कूल प्रशासन का कहना था कि
सड़क निर्माण के चलते मुख्य गेट बंद किया गया था।
सेंट जोंस कालेज के बाहर सड़क निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के कहने पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने मुख्य गेट बंद दिया और दूसरा गेट खोल दिया। उस गेट के सामने बरसात के चलते कीचड़ जमा थी। वहां से निकलने के चक्कर में कई बच्चे कीचड़ में गिर गए। इससे गुस्साए अभिभावक ने हंगामा कर दिया। स्कूल स्टाफ से नोंकझोंक हुई। आरोप है कि गार्ड से हाथापाई तक की गई। गंदगी के चलते बच्चे मुख्य गेट पर पहुंच गए। गेट फलांग कर अंदर जाने का प्रयास में कई छात्र गिर पड़े। हंगामे के काफी देर बाद मुख्य गेट खोला गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत कराया गया।
आज स्कूल पर पुलिस रहेगी तैनात
अभिभावकों के विरोध की आशंका के चलते बुधवार को भी पुलिस तैनात रहने की बात प्रिंसिपल ने कही है।
सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है तो दूसरा रास्ता खोल दिया गया था। अभिभावक जिस पर विरोध करने लगे। उन्हें समझाया तो वह मान गए।
फादर रोजीमन थामस प्रिंसिपल, सेंट जोंस कालेज।
गुस्से में थे अभिभावक
स्कूल के बाहर एकत्रित अभिभावक काफी गुस्से में थे। उनका कहना था जब स्कूल प्रशासन को जानकारी थी कि सड़क बन रही है और स्कूल का मुख्य गेट भी इसी रास्ते पर है तो उन्हें अवकाश दे देना चाहिए था। या फिर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए थी कि सड़क निर्माण रात को होता।