फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, मुख्यालय पर प्रधानों का धरना

Tue, 11 Aug 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest
प्रधान प्रतिनिधि के साथ अभद्रता के विरोध में डीएम कैम्प कार्यालय पर धरना देते प्रधान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसडीएम शिकोहाबाद पर महिला प्रधान के पति से अभद्रता का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन करते हुए प्रधानों ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। बाद में डीएम चंद्र विजय सिंह ने प्रधान संघ के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी बात सुनीं। डीएम ने प्रधानों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक फिरोजाबाद क्षेत्रांर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर की प्रधान सीमा देवी सोमवार को अपने पति सोनू गुर्जर के साथ किसी जरूर काम से कलक्ट्रेट स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा गई थी। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर गाड़ी खडी करने को लेकर एसडीएम शिकोहाबाद से सोनू का विवाद हो गया। आरोप है कि एसडीएम द्वारा प्रधान के पति सोनू के साथ अभद्रता की गई। एसडीएम द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत प्रधान सीमा देवी और उनके पति सोनू गुर्जर ने एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव से की।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार सुबह कई प्रधान और जिला पंचायत सदस्य एसडीएम शिकोहाबाद पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना देकर बैठ गए। जानकारी पर डीएम चंद्र विजय सिंह से प्रधान संघ के पदाधिकारियों और शिकायत कर्ता सोनू गुर्जर से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। डीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान संघ के जिला महामंत्री रामनिवास यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर सिंह, नेम सिंह यादव, अखिलेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं सोमवार को काम से कलक्ट्रेट गया था। प्रधान की स्कार्पियो गाड़ी बीच रास्ते पर खड़ी थी। गाडी हटाने को कहा तो वह बहस करने लगे। कहने लगे कि गाड़ी तो ऐसे ही खड़ी होगी। हालांकि रास्ते में गाडी खड़ी कर देने से आवागमन बाधित हो रहा था। मैने कोई अभद्रता नहीं की है। सिर्फ दबाव बनाने के लिए धरना दिया गया है। देवेंद्र प्रताप, एसडीएम शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed