{"_id":"60edd63b8ebc3ef2bd760343","slug":"protest-bangle-workers-stopping-sloganeering-firozabad-news-up-news-firozabad-news-agr4995963108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा चूड़ी जुडाई श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा चूड़ी जुडाई श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेवायोजक एवं जुड़ाई श्रमिकों के मध्य गतिरोध खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को श्रमिकों से एलान नगर में धरना दिया। प्रशासन एवं विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। जुड़ाई श्रमिकों ने नई दर से जुड़ाई का भुगतान व श्रमिक नेता रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा वापिस लेने की मांग की।
काफी कवायद के बाद श्रम विभाग चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को शासनादेश के अनुसार भुगतान दिलाने के मामले में श्रमिकों का भरोसा नहीं जीत पा रहे हैं। पुनरक्षित दर से जुुड़ाई का भुगतान करने की मांग को लेकर श्रमिकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को जारी रहा। धरना स्थल पर मौजूद महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने विधायक सदर मनीष असीजा, पुलिस प्रशासन एवं कुछ श्रमिक नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिकों ने कुछ कारखाने के मालिकानों पर नई दर के हिसाब से भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। चूड़ी मजदूर सभा के महामंत्री रामदास मानव के विरूद्व दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग की। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह व पुलिस कर्मियों ने जुड़ाई श्रमिकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन श्रमिकों ने रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा वापस होने तक धरना स्थल से नहीं हटने का एलान किया है।
महिला नेत्री को सुनाई खरी-खोटी-
धरना पर त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल जुड़ाई श्रमिक नेत्री राधा देवी शंखवार को श्रमिकों ने खरी-खोटी सुनाई। श्रमिकों का आरोप था कि वे श्रम विभाग से मिल कर उनकी हड़ताल तोड़ने को आई हैं। श्रमिकों के विरोध के चलते आखिर राधादेवी को वहां से जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
एएलसी से मिले उपसभापति व पार्षद
चूड़ी जुुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल को समाप्त कराने की कवायद में नगर निगम के पार्षद हेत सिंह शंखवार, मीरादेवी जादौन, रविंद्र शंखवार एवं उपसभापति योगेश कुमार सहायक श्रमायुक्त से मिले। उन्होंने श्रमिकों की हड़ताल का हल निकालने पर मंथन किया।
-धरने पर बैठे जुड़ाई श्रमिकों को नई दर से भुगतान कराने का आश्वासन दिया है लेकिन श्रमिक नेता रामदास मानव पर दर्ज मुकदमा की बात पुलिस-प्रशासन के स्तर का है। इसमें श्रम विभाग की कोई भूमिका नहीं है। -अरुण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त