फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest against putting color on teenager, 4 injured by beating

Firozabad News: किशोरी पर रंग डालने का विरोध, पिटाई से 4 घायल

Sun, 12 Mar 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Protest against putting color on teenager, 4 injured by beating
किशोरी पर रंग डालने का विरोध, पिटाई से 4 घायल
विज्ञापन

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ऐलई में किशोरी पर रंग और पानी डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी चाचा सहित परिवार के चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव एलई निवासी गुलाब सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी भतीजी प्रीती निवासी गांव रतनवास थाना एत्मादपुर आगरा उसके घर आई थी। 10 मार्च शाम चार बजे करीब गांव के हीराकेश आदि उसके घर पहुंचे तथा उसकी भतीजी पर पानी और रंग डालने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसे बचाने उसके पिता गुरुदयाल, मां मंगो देवी, भाई संजय पहुंचे तो उन्होंने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा की। जिससे वे सभी घायल हो गए। गुलाब सिंह ने हीराकेश, रावी, गटू, निन्नू, रवि, रजत, दीपू, पिंकी, श्रीमती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि घटना की जांचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed