{"_id":"6037e2a58ebc3ee9296fb529","slug":"property-dealer-property-dealer-firozabad-robbery-at-property-dealer-home-firozabad-robbery-at-property-dealer-home-robbery-in-firozabad-firozabad-news-agr4822727140","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद भी प्रॉपर्टी डीलर के यहां हुई डकैती का नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद भी प्रॉपर्टी डीलर के यहां हुई डकैती का नहीं हो सका खुलासा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल के घर मंगलवार की रात पड़ी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के पर्दाफाश के लिए पांच टीमें जुटी हैं। पुलिस घटना के संबंध में दो पहलुओं पर सघन जांच कर रही है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को घर और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
कोटला चुंगी, टाट वाले बाबा आश्रम के समीप के निवासी प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल यादव के घर मंगलवार की रात इनकम टैक्स अफसर बनकर आए सात से आठ बदमाशों ने अपराध को अंजाम दिया था। बदमाश गोरेलाल के घर से एक रिवॉल्वर के साथ करीब 25 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए हैं। घटना के दूसरे दिन आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने प्रॉपर्टी डीलर के निवास का निरीक्षण किया था।
वारदात के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सक ा है। वहीं, घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो पहलुओं ‘रंजिशन वारदात या ‘योजनाबद्ध तरीके’ पर जांच शुरु कर दी है। इसी प्लान पर थाना उत्तर पुलिस बृहस्पतिवार को भी प्रॉपर्टी डीलर गोरेलाल के यहां जांच करने पहुंची थी। एसपी सिटी मुकेश मिश्र ने बताया है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। एक टीम सर्विलांस पर भी कार्य कर रही है। शेष चार टीमें अलग-अलग अपने स्तर से जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी करते हुए जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।