{"_id":"6ab4aafa644e37308d045ceb","slug":"farmers-can-get-loans-up-to-rs-6-lakh-at-6-percent-interest-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसानों को सीएम योगी का तोहफा, 6% ब्याज पर छह लाख तक ऋण; समय से चुकाने पर बड़ा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसानों को सीएम योगी का तोहफा, 6% ब्याज पर छह लाख तक ऋण; समय से चुकाने पर बड़ा फायदा
Thu, 24 Sep 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:15 AM IST
सार
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा। समय पर किस्त चुकाने वाले किसानों को सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जाएगा और ऋण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : @myogiadityanath X handle
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
आगरा विकास भवन में बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु और सीमांत किसानों के लिए छह लाख रुपये तक के ऋण की घोषणा की। यह ऋण 11 के बजाय छह फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान समय पर ऋण की किस्त चुकाएंगे, उन्हें सरकार से अनुदान दिया जाएगा। ऋण स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से किसान सशक्त और समृद्ध होंगे।
इस ऋण से किसानों को खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने और अन्य कार्यों में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, डीआर सहकारिता आदित्य दुबे, एआर सहकारिता सतीश कुमार और एलडीबी आरएम भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।