फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   priyanka gandhi, sirsaganj

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सिरसागंज में महिलाओं से करेंगी संवाद

Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi, sirsaganj
फिरोजाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 29 दिसंबर को दो घंटे तक जिले में रहेंगी। महिला शक्ति संवाद के तहत जिले की महिलाओं से सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज के प्रांगण में संवाद स्थापित करेंगी। इसके बाद साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए चली जाएगी। उनका कार्यक्रम आने के साथ कांग्रेसजनों के साथ प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी वीआईपी एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 29 दिसंबर को दिल्ली से कार द्वारा चलकर दोपहर 1.35 बजे सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचेंगी। इस दौरान शक्ति संवाद के तहत जिले की महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगी। वह जिले में करीब दो घंटे तक रुकेंगी। महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद साढ़े तीन बजे कार द्वारा आगरा के लिए रवाना हो जाएगी। इधर प्रियंका गांधी वाड्रा के जिले में आगमन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय कांग्रेसजनों के द्वारा व्यापक तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं ने जिले में डेरा डाल लिया है। पार्टी के मंडल भर के नेता जिले में बुधवार सुबह आ आएंगे। इनके आगमन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के नेताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि पार्टी के कई राष्ट्रीय व प्रांतीय नेता भी मौजूद रहेंगे। जिले में पहली बार उनके आगमन पर खास तैयारी की गई है। पार्टी पदाधिकारियों से इस दौरान वह मुलाकात भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed