{"_id":"6140e91c8ebc3ebd4c1016a3","slug":"private-medical-association-continues-firozabad-news-agr5076435191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक संघ का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक संघ का धरना जारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के विरोध में प्राइवेट चिकित्सक संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं का कहना है कि जब तक सीएमओ उनसे धरनास्थल पर आकर वार्ता नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्राइवेट चिकित्सक संगठन 30 वर्षों से सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में एनजीओ के रूप में कार्य करता रहा है। समय-समय पर प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है। झोलाछाप कहकर अपमानित किया जा रहा है। वहीं कार्रवाई करके मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव ने कहा है कि अनाधिकृत शिक्षकों की जांच का कभी विरोध नहीं किया है। लेकिन हमारे संगठन के सभी सदस्य निर्धारित शैक्षिक योगिता डिग्री डिप्लोमा होने के बाद भी उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा. उदयवीर सिंह यादव ने कहा की जब तक सीएमओ धरना स्थल पर आकर हम से वार्ता नहीं करेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी सदस्य अपनी दुकानें पूर्णता बंद रखेंगे।
द्रविड़ जन कल्याण महासभा के सचिव उदयवीर सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान राकेश कुमार, जर्राह अहमद राजू, कमलेश यादव, दिलीप सिंह यादव, सुनील जाटव, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, डा. प्रदीप कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान सिंह शाक्य, हरविलास श्रीवास्तव, सतीश चंद्र यादव मौजूद रहे।