फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Principal not arrested, complaint to Rajya Sabha MP

Firozabad News: प्रधानाचार्य को नहीं किया गिरफ्तार, राज्यसभा सांसद से की शिकायत

Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Principal not arrested, complaint to Rajya Sabha MP
फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा द्वारा लिपिक को एयरगन से जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत जैन समाज के प्रबुद्धजनों ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आगरा जाकर की है। पीड़ित की पत्नी डेजी जैन ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता डेजी जैन ने कहा कि मनोज कुमार पीडी जैन कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने फीस से रुपये मांगे। लिपिक मनोज जैन ने सरकारी धन बताते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। प्रधानाचार्य ने एयरगन से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति मनोज कुमार का चेन्नई में इलाज चल रहा है। छर्रा उनके दिमाग के पास धंसा हुआ है। एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है, लेकिन उत्तर थाना पुलिस ने प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की है।
विज्ञापन

जैन समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन को शिकायती पत्र दिया है। सांसद ने कार्रवाई का भरोसा पीड़ित पक्ष की पैरवी करने वाले लोगों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल नहीं आ रहे, घर बैठे दे रहे निर्देश घटना के बाद प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा विद्यालय नहीं आ रहे हैं। जबकि स्कूल के बने व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षकों को निर्देश दे रहे हैं। इतना ही नहीं घर से स्कूल के पूरे कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed