फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Principal forced to deposit dues for years to contest elections

चुनाव लड़ने की खातिर वर्षों से बकाया राशि जमा कराने को मजबूर हुए प्रधान

Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Principal forced to deposit dues for years to contest elections
फिरोजाबाद। प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए आखिरकार पूर्व प्रधानों ने अपनी बकाया धनराशि जमा करा दी। जिले में करीब 16 पूर्व प्रधानों ने पंचायतीराज विभाग को धनराशि जमा कराई है। धनराशि जमा कराने के बाद पंचायतीराज विभाग ने भी अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया था, जिस व्यक्ति पर ग्राम पंचायत की धनराशि बकाया होगी उसे प्रधान, जिला पंचायत, बीडीसी सदस्य पद के नामांकन करने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। आयोग का यह फैसला पंचायतीराज विभाग के लिए लाभकारी साबित हुआ। हालात यह है कि जो ग्राम प्रधान वर्षों से पंचायतीराज विभाग की धनराशि को जमा नहीं करा रहे थे वह खुद ही पंचायत सचिवों और डीपीआरओ कार्यालय में खाता नंबर खोजते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐसे पूर्व प्रधानों में वर्ष 2017-18 के बाकीदार ग्राम प्रधान उस्मानपुर मीरा देवी ने पांच हजार, बरकतपुर के राजपाल सिंह ने 25500 रुपये, मटसेना के विक्रम सिंह ने 13500 रुपये, फुलायची के अतुल प्रताप सिंह ने 2500 तथा नसीरपुर की ग्राम प्रधान शारदा देवी ने पांच हजार रुपये जमा कराए हैं। पलिया दोयम में एक लाख 68 हजार रुपये, चमरौली 39930 रुपये, आलमपुर कनैटा ने एक लाख 56 हजार 577 रुपये, गुदाऊं में पांच हजार, पिल्ख्तर फतेह में 25600, मचन 16 हजार, फक्करपुर पांच हजार, सेंगई में वर्ष 2014-15 के रेशमपाल ने चार लाख 39179 रुपये, कमरपुर बैजुआ के प्रेमराज ने 21 हजार 200 की धनराशि जमा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पंचायतों ने लेखा परीक्षाधिकारी ने दी एनओसी
पंचायतीराज विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायतों की ऑडिट करने वाले जिला लेखा परीक्षाधिकारी की ओर से जिले की छह पंचायतों को अनापत्ति जारी की है। इसमें ब्लॉक एका की 2017-18 में जहांनपुर,गदनपुर, पतारा,नारखी की गढ़ी सिधारी, सिकंदरपुर कोटला तथा फिरोजाबाद ब्लॉक की लुहारी सलेमपुर ग्राम पंचायत शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed