फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   'Prime Minister Sir' in the class did not have police

‘पीएम सर’ की क्लास में पास नहीं हुई पुलिस

Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
'Prime Minister Sir' in the class did not have police
टूंडला/ फीरोजाबाद। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) में अव्वल होने का दावा कर रही पुलिस प्रधानमंत्री  की समीक्षा में पास नहीं हो पाई। प्रधानमंत्री की टिप्पणी  ‘ये सिर्फ क्लरीकल काम कम हुआ है। पहले हाथ से लिखते थे, अब कम्प्युटर पर लिख रहे हैं। यानी, आपको टाइप राइटर का आधुनिक वर्जन मिल गया।’ से पुलिस के दावों की कलई भी खुल गई।  
विज्ञापन

 क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) यानी थानों के आधुनिकीकरण में प्रदेश में फीरोजाबाद अव्वल नंबर है। सभी थानों इसके माध्यम से एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कान्फ्रेंस कर योजना की प्रगति जानने बात सामने आई तो प्रदेश के अफसरों ने जिले को ही चुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह सचिव से कहा, आपने कुछ थानों से डेमो दिलवाने की भी बात कही है। इस पर सबसे पहले फीरोजाबाद के टूंडला थाने का ही नंबर आया। प्रधानमंत्री ने सिस्टम के लाभ पूछे तो एसएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाणपत्र और हथियारों के लाइसेंस के बाबत रिपोर्ट लगाने में भी नए सिस्टम से काफी आसानी हो रही है। सीसीटीएनएस के मार्फत ही मोबाइल फोन, आधार कार्ड या किसी अन्य चीज के खो जाने की सूचना दर्ज की जा रही है। इस तरह से दर्ज कराई गई शिकायतों में से 174 चीजें अब तक बरामद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

पीएम ने पूछा कि यह ऑनलाइन सेवा है। क्या अपराधी के नाम और आधार कार्ड नंबर से उसका आपराधिक रिकार्ड पता चला जाता है। मोबाइल नंबर से उसके धारक का पता चल जाता है। जवाब नहीं में आया, जिस पर मोदी की तल्ख टिप्पणी आई। एसएसपी ने उन्हें कनेक्टिविटी की समस्या बताई। साथ ही कहा कि आई-पैड और लैपटॉप मिल जाते तो इस सुविधा का और भी बेहतर ढंग से इस्तेमाल हो सकता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो काम आप गिना रहे हैं, वे सारे फीचर मोबाइल फोन में भी उपलब्ध हैं। एसएसपी के साथ मौजूद एक युवा अफसर की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इन जैसे लोगों का इस्तेमाल करके सिस्टम का बहुआयामी उपयोग शुरू करवाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कोल्ड स्टोरेज का निर्माण पूरा न होने पर जताया दुख
लखनऊ। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों में स्वीकृत 138 कोल्ड स्टोरेज न बनने पर दुख जताया। अधिकारियों से कहा कि उन्हें इस दिशा में और भी गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस क्षेत्र में पीपीपी मोड में निवेश के लाने पर भी उन्होंने जोर दिया।
-----------------
लखनऊ। मोबाइल टॉवर लगाने में तेजी लाने के निर्देश
यूपी समेत कई राज्यों में स्वीकृत 14 हजार मोबाइल टॉवर न लगने पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि संबंधित मुख्य सचिवों को इस ओर संजीदगी से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संचार की सुविधाएं बढ़ने से देश के साथ-साथ प्रदेश को भी लाभ होता है।
------------------
लखनऊ वेस्टर्न फ्रेट कॉरीडोर के लिए जल्द मिलेगी वन मंत्रालय की एनओसी
वेस्टर्न फ्रेट कॉरीडोर के लिए कई राज्यों में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की एनओसी न मिलने का मुद्दा भी उठा। वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यूपी ने एनओसी के लिए 24 अगस्त को ही आवेदन पत्र भेजा है। जल्दी ही एनओसी जारी करने का आश्वासन भी दिया गया।
पीएम से बात कर अधिकारी गदगद
फीरोजाबाद। प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को अभूतपूर्व अनुभव बताते हुए एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि उनका संबोधन जय हिंद के साथ शुरू हुआ और प्रधानमंत्री ने दस मिनट में टू द प्वाइंट बात की। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि पीएम धरातल से जुड़कर दुश्वारियां दूर करने की कोशिश में लगे हैं। एसएसपी ने बताया कि हमने कनेक्टिविटी को तेज करने समेत आईपेड और लैपटॉप की मांग की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में मौजूद जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि फीरोजाबाद के लिए यह गर्व की बात है कि किसी पीएम ने जिले को एक विशेष दर्जे में रखा। यह सिस्टम जब अपडेट और बायोमैट्रिक होगा तो लाभ भी अधिक मिलेगा। बजट भी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया जाना चाहिए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में नहीं गई कनेक्टिविटी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारी में बीएसएनएल की टीम पिछले कई दिनों से व्यवस्थाओं में जुटी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अधिकारियों से वार्ता मात्र 10 मिनट हुई। अधिकारियों को पीएमओ ने दोपहर 2.30 बजे की कॉल कर लिया था। सायं 4.50 बजे प्रधानमंत्री से वार्ता हुई तथा सांय पांच बजे खत्म हो गयी। जबकि अधिकारियों से 5.20 बजे के बाद लिंक तोड़ा गया।  अफसरों को चिंता थी कि कहीं कांफ्रेंसिंग के समय नेट की समस्या न खड़ी हो जाए। बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक एके गुप्ता, मंडल अभियंता हरदम सिंह पिछले पांच दिनों से जुटे हुए थे। इस दौरान विभाग द्वारा सबसे अधिक ध्यान ओएफसी केबल पर रहा। कहीं भी केबल कटने की स्थिति में सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती।
मीडिया को रखा दूर, फोटो नहीं लेने दिए
 टूंडला (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जानकारी होने पर कई दलों के नेता और लोग भी कोतवाली भी एकत्रित हो गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग गोपनीय रखा गया। मीडिया को भी कान्फ्रेंस शुरू होने से पहले ही फोटो करा दिया गए। ऐन वक्त जब बातचीत शुरू हुई तो फोटो नहीं कराए गए।
डीएम को समझा आईटी एक्सपर्ट
टूंडला (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक के साथ बैठे जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी आईटी एक्पर्ट समझ रहे थे। पूछने पर एसपी ने उनका परिचय कराया। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वह तो अभी जवान हैं। अधिक से अधिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करो।
 एसपी ने की नेट स्पीड़ बढ़ाने की मांग
टूंडला ब्यूरो।प्रधानमंत्री मोदी ने जब एसपी से सीसीटीएनएस पर कार्य करने के दौरान कोई बाधा आने की बात पूछी गयी तो एसपी श्रीवास्तव ने नेट स्पीड कम होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 512 केबीपीएस की स्पीड मिल रही है। इससे डाटा देरी से जाता है। इस सिस्टम पर काम करने के लिए दो एमबीपीएस की स्पीड मिल जाए तो सुविधा जनक होगा।
बिहार, राजस्थान में सीसीटीएनएस का नहीं हुआ काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के दो राज्य बिहार व राजस्थान बेहद पीछे हैं। अगर यह भी जल्द सीसीटीएनएस से जुड़ जाएं तो जल्द ही पूरा देश इससे जुड़ जायेगा और पूरे देश को लाभ मिलेगा।

सीसीटीएनएस पर डाटा फीडिंग में टूंडला नंबर वन
टूंडला। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीएनएस पर तेजी व सुगमता से कार्य करने में उत्तर प्रदेश में फीरोजाबाद नंबर वन है तथा टूंडला डाटा भेजने पर सबसे तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed