फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prices, market sentiment towards Anndataon

कीमतों में उछाल, अन्नदाताओं का रुख बाजार की ओर

Mon, 23 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 23 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Prices, market sentiment towards Anndataon
गेहूं खरीद केंद्र
 गेहूं की कीमतों में बाजार में आए उछाल के कारण किसानों का रुख सीधे मंडियों की ओर हो गया है। सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। विभागीय अधिकारी और स्टाफ खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए किसानों पर दबाव बना रहे हैं। मंडी का भाव 1600 रुपये पहुंचने के कारण किसान किसी कीमत पर सरकारी केंद्र पर गेहूं बिक्री को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों का गेहूं खरीदने को 1525 रुपये की दर निर्धारित की थी। जिले में 65 खरीद केंद्र स्थापित किए गए। शासन की ओर से 28 हजार एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य भी तय कर दिया। शुरूआत में किसानों का रुख सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों की ओर हुआ। तब गेहूं का बाजार में भाव 1490 से लेकर 1500 रुपये तक था। अब बाजार में अचानक आए उछाल के कारण किसानों का रुख सरकारी खरीद केंद्रों की जगह आढ़तियों के यहां हो गया है। वर्तमान में बाजार में गेहूं की डिमांड अधिक होने के कारण दर 1600 रुपये से लेकर 1625 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। सोमवार को कोटला रोड मंडी समिति में गेहूं का भाव 1600 रुपये रहा। यही कारण है कि खाद्य विभाग के केंद्र पर सन्नाटा दिखाई दिया। स्टाफ खाली हाथ बैठा रहा। नगला पानसहाय स्थित यूपी एग्रो के खरीद केंद्र  बंद था। 
विज्ञापन


मंडी में आए उछाल के कारण सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। एक दो ट्राली किसी से ले लें तो ठीक है नहीं तो खाली हाथ बैठे रहते हैं। अभी तक 8259.40 एमटी गेहूं की खरीद हुई। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह यादव, डिप्टी आरएमओ फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed