{"_id":"63b5c41d60e0ed31bf76dc1e","slug":"president-s-tenure-in-shikohabad-tundla-municipality-fariha-eka-jasrana-nagar-panchayat-will-end-today-firozabad-news-agr55923910","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद,टूंडला पालिका,फरिहा,एका,जसराना नगर पंचायत में अध्यक्ष के कार्यकाल का आज होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद,टूंडला पालिका,फरिहा,एका,जसराना नगर पंचायत में अध्यक्ष के कार्यकाल का आज होगा समाप्त
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की शिकोहाबाद-टूंडला नगर पालिका के साथ-साथ एका, फरिहा एवं जसराना नगर पंचायतों में अध्यक्ष का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो जाएगा। कार्यकाल खत्म होने के साथ ही इन निकायों में अब कामकाज की जिम्मेदारी अधिशाषी अधिकारी और लेखाकार की होगी। बोर्ड के जो भी सदस्य एवं अध्यक्ष होंगे वह सिर्फ राय दे सकेंगे। शासन की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं होने के कारण पुराने आदेश के अनुसार ही प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
नगर निकाय चुनाव का मामला हाईकोर्ट के आदेश के बाद आगे बढ़ गया है। इधर निकायों की बोर्ड की पहली बैठक की तिथि करीब आने के साथ-साथ यहां कार्यकाल भी खत्म होना शुरू हो गया। इस कारण निकायों के संचालन एवं विकास कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी अब अफसरों के हाथों में आने वाली है। इसको ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिले की दो नगर पालिका, तीन नगर पंचायतों में अभी तक के बकाए के भुगतान से लेकर अन्य काम काफी तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। बुधवार को भी काम काफी देर तक चलता रहा। नगर पालिका परिषद टूंडला एवं शिकोहाबाद तो वैसे ही बजट के ही अभाव से जूझ रहीं है यहां सफाई कर्मचारियों का भुगतान तक नहीं हो पा रहा है। अभी तक निकायों के अध्यक्ष एवं बोर्ड के समक्ष अपनी मांग रखने वाले सफाई कर्मचारियों का भुगतान करने की तो जिम्मेदारी अब ईओ एवं एकाउंटेंट पर आ जाएगी।
मतलब साफ है कि टूंडला में रामबहादुर चक तथा शिकोहाबाद में मुमताज बेगम अब चेयरमैन नहीं रहेंगी। इसके साथ ही फरिहा नगर पंचायत मे अब्दुल हई,जसराना नगर पंचायत में अविनाश गुप्ता के साथ ही एकानगर पंचायत की चेयरमैन माया देवी का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
सिरसागंज का 15 को खत्म होगा कार्यकाल
सिरसागंज नगर पालिका बोर्ड की बैठक 15 जनवरी को हुई थी। इसके कारण सिरसागंज नगर पालिका के चेयरमैन सोनी शिवहरे का कार्यकाल 15 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके कारण जो भी अधूरे काम हैं उनको पूर्ण कराना होगा।