फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparation to start PG classes after MBBS

Firozabad News: एमबीबीएस के बाद अब पीजी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Preparation to start PG classes after MBBS
फिरोजासाद। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में एबीबीएस के बाद अब पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) की पढ़ाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नए सत्र से मेडिसिन विभाग में पीजी की मान्यता के लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) को आवेदन कर दिया है। एनएमसी की टीम दौरा करके दिसंबर माह तक मान्यता दे देगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पांचवें बैच के एडमिशन प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। हर साल मेडिकल कॉलेज कॉलेज में विस्तार किया जा रहा है। एमबीबीएस कक्षाओं से शुरू हुए मेडिकल कॉलेज में डीएनबी, नर्सिंग कोर्स, पैरामेडिकल सहित अन्य कक्षाएं संचालित हाेने लगीं। इसी दिशा में मेडिकल कॉलेज ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कॉलेज प्रबंधन ने अगले सत्र से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में पीजी की सीटों के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के मानकों को पूरा किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन मेडिकल की पीजी कक्षाओं के संचालन की अनुमति मांगी है। इसके लिए चार विभागों की फैकल्टी पूरी की जा रही हैं। पांच विषयों में सीटें मांगी गई हैं। मान्यता मिलती है तो 25 से 35 सीटें पीजी की मिलने की उम्मीद है। इसके लिए एनएमसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी यह सीटें हैं

एमबीबीएस- 100
डीएनवी- 18 सीटें

पैरामेडिकल: 210
बीएमसी: 60



इन विषयों में मांगी है मान्यता
-शरीर रचना विज्ञान (एनाटाॅमी)

-शरीरक्रियाविज्ञान, दैहिकी या कार्यिकी( फिजियोलॉजी)
-प्रोटीन संरचना, औषधि शास्त्र (बायोकेमिस्ट्री, फार्माेलॉजी)

-सामाजिक आयुर्विज्ञान या सामाजिक चिकित्साशास्त्र (प्रवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन)
-पैथोलॉजी, न्यायुर्विज्ञान, विधि चिकित्सा (फोरेंसिक चिकित्सा)



-अब मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं के संचालन की तैयारी करने में जुटे हैं। पीजी कक्षाएं मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगी। इसके लिए हमने पांच विषयों में मान्यता लेने के लिए आवेदन कर दिया है। एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) का दौरा होगा। इसके बाद मान्यता मिलने की कार्रवाई शुरू होगी।

डा. बलवीर सिंह, प्राचार्य स्वशाषी मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed