{"_id":"622b94598c7a424bb34c7beb","slug":"preparation-for-conducting-examination-in-council-schools-after-two-years-firozabad-news-agr5268071145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद परिषदीय स्कूलों में परीक्षा कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद परिषदीय स्कूलों में परीक्षा कराने की तैयारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना के कारण दो साल से प्रोन्नत किए जा रहे परिषदीय विद्यालयों के परीक्षार्थियों को इस बार परीक्षा देनी होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी। शासन ने परीक्षा कराने और परीक्षा परिणाम घोषित करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा कराने का कार्यक्रम शासन ने जारी कर दिया है। कोरोना काल की पहली लहर 2019-20 और दूसरी लहर 2020-21 में परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी। शासन के आदेश पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया था। शैक्षिक सत्र 2021-22 में छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा कराने का आदेश शासन ने जारी कर दिया है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव आरबी सिंह का आदेश आ गया है। इसमें कहा गया कि 13 मार्च तक प्रश्नपत्र तैयार हों और 16 मार्च तक उनका मुद्रण करा लिया जाए। 21 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी प्रश्नपत्रों का विद्यालय स्तर पर वितरण कराएंगे। 22 से 27 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। 28 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कर परीक्षाफल तैयार किया जाएगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर छात्रों को वितरण किया जाएगा। जिला समन्वयक एवं परीक्षा प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि परीक्षा 22 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है।