फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pregnant woman dies, parents accuse her of beating her to death

Firozabad News: गर्भवती की मौत, मायका वालों ने लगाया पीटकर मारने का आरोप

Tue, 09 Jul 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies, parents accuse her of beating her to death
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान महिला अस्पताल में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोग पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला उर्दू नगर निवासी हिना (22) गर्भवती थी। उसका पति ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को उसे दिक्कत होने पर 100 शैया अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि ससुरालियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मायका और ससुराली दोनों पक्षों से पूछताछ की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed