{"_id":"63c2aa49dc4b673f7765293e","slug":"pregnant-woman-died-hospital-relatives-created-ruckus-alleging-negligence-on-hospital-staff-in-firozabad-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, बोले- स्टाफ की लापरवाही से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा, बोले- स्टाफ की लापरवाही से गई जान
Sat, 14 Jan 2023 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:43 PM IST
सार
फिरोजाबाद में प्रसूता की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। कुछ ही घंटो में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिरोजाबाद में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मामला शांत होने के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
मामला मटसेना थाना क्षेत्र के कोलामई गांव का है। गांव निवासी शीतल देवी (26) शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां हालत गंभीर होने पर महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया। दोपहर बाद महिला की मौत हो गई। इससे परिजन में आक्रोश फैल गया। उन्होंने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम होने के साथ ही मरीज और तीमारदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। इसके साथ ही घटना की जानकारी की। इसके बाद परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला की मौत पर परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लेकिन, कोई तहरीर नहीं दी गई है। न ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।