फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Praspa is preparing to contest elections in all 403 assembly constituencies of the state.

प्रसपा की वार्ता---

Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Praspa is preparing to contest elections in all 403 assembly constituencies of the state.
फिरोजाबाद। प्रसपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा प्रसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। किस पार्टी से गठबंधन होगा कौनसा मोर्चा होगा इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। उन्होंने कहा आमजन को जागरूक करने के लिए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जा रही है। यह पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री बांके बिहारी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आदित्य यादव ने पूर्व विधायक एवं प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजीम भाई के सपा में जाने के सवाल पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि वह स्थानीय हैं यह सवाल उन्हीं से पूछें तो बेहतर होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनका परेशानी के समय में सहयोग किया था। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर बूथवार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को जिले में सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आएंगे। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद प्रसपा ने अपनी उपस्थिति समूचे प्रदेश में दर्ज कराई थी। उन्होंने इस दौरान सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के संबंध में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करके मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रसपा के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण राजपूत, प्रदेश महासचिव मीना राजूपत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, इंजीनियर राजकुमार यादव, नीरज यादव, विपिन यादव, अर्जुन चौधरी मौजूद थे।

सिरसागंज के चौकी बाबा की शाला स्थित महारानी आवंतीबाई विद्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वीरपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, प्रमुख महासचिव पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, विधायक सिरसागंज हरिओम यादव व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव मीना राजपूत का स्वागत जिलाध्यक्ष राधाकिशन राजपूत, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रतन सिंह बघेल ने फूलमाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जनपद में 13 अक्तूबर को चौकी बाबा की शाला पर ही विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अरविंद यादव, भप्पी यादव, ब्रहमप्रकाश राजपूत, क्षेत्रपाल राजपूत, वीरेंद्र बघेल, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed