फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhans protest against SP MLA in Firozabad

Firozabad News: सपा विधायक के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा, अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग की

Wed, 12 Jul 2023 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रधानों ने सपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। विधायक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Pradhans protest against SP MLA in Firozabad
Firozabad News: सपा विधायक के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिला प्रधान संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिकोहाबाद से सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। उन्होंने विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के प्रधान सपा का विरोध करने को विवश होंगे। इसकी जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान की होगी।

विज्ञापन


जिले में आई पंचायत राज समिति की बैठक के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में सपा से शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के द्वारा प्रधानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। विधायक की इस टिप्पणी की जानकारी प्रधानों को हुई तो प्रधान संगठन ने बैठक करके इस पर नाराजगी जाहिर की। जिले के प्रधानों ने विधायक के रवैये के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में धरना दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हिमाचल में तबाही: पत्नी संग लापता टूर कंपनी के मैनेजर से हुआ संपर्क, बताया 55 घंटे का वह खौफनाक मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो प्रधान विधायक को जिताने का काम करते हैं। गांव-गांव संपर्क करते हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया जाना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को प्रधान के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना गलत है। 


प्रधानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव, अवधेश सिंह, किशनपाल सिंह, सुशील प्रधान बड़ा गांव नारखी, आशा देवी कोलामई, अरविंद प्रधान बिदरखा नारखी, सत्यवती प्रधान मुजफ्फरपुर, डॉ. सर्वेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, श्याम बाबू प्रधान जमालपुर आदि प्रधान शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें

कुछ लोग प्रधानों को भड़का रहे

किसी भी प्रधान के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्रधान हमारे सम्मानीय है। केवल डीपीआरओ के द्वारा जो पिछले कई सालों से काम में लीपापोती की जा रही है उसकी शिकायत की गई है। कुछ लोग प्रधानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। -डॉ. मुकेश वर्मा, विधायक शिकोहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed