फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pradhan ka election

भारती बघेल आठ मत अधिक पाकर बनीं गोंदई की प्रधान

Wed, 05 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
pradhan ka election
फिरोजाबाद। प्रधान पद पर विजयी भारती बघेल समर्थकों के साथ। - फोटो : FIROZABAD
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोंदई के प्रधान पद पर पूर्व प्रधान स्व. जयसिंह पाल की भतीजी भारती बघेल ने जीत हासिल की। भारती को 293 मत तथा प्रतिद्वंदी गजेंद्रपाल को 285 मत मिले। भारती के जीत होते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जीत के पश्चात गांव में मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोंदई के प्रधान पद की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रारंभ हुई। सीओ टूंडला अजय चौहान, एसएचओ नारखी ब्रजेश कुमार सिंह, एसओ पचोखरा संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद थे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में मतगणना को दोनों डिब्बों को खोला गया। मतों की गणना होने के साथ एक घंटे के भीतर परिणाम सामने आ गया। नौ बजे के करीब परिणाम घोषित कर दिया इसमें कुल पड़े 640 मत पड़े। 62 मत खराब हो गए थे। क्योंकि मतदाताओं ने मुहर लगाने के ही बजाय कई मतों में अंगूठा निशान लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती बघेल को निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रमाणपत्र को प्रदान किया। इस दौरान तो मुख्य रूप से महेशचंद्र बघेल, तालेवर सिंह बघेल, हरिकेशव, उमेशचंद्र बघेल, दिनेशचंद्र बघेल, मोहरश्री, फूला देवी, मुन्नीदेवी, हरप्यारी, गुड्डी देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, नेकसेलाल के साथ जयपाल सिंह,अशोक कुमार शर्मा सूरजपाल सिंह सहित काफी समर्थक साथ थे।

चाचा के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी : भारती
गोंदई के प्रधान पद पर जीती भारती बघेल ने कहा कि अपने चाचा स्व. जय सिंह पाल के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करूंगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की किल्लत दूर करने पर ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम करेंगे। बीएसएसी तक पढ़ाई करने वाली भारती तीन बहनों में छोटी है। पूर्व में वह वार्ड संख्या 11 से ग्राम पंचायत सदस्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed