फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Power supply remains disrupted in over 50 villages even on the third day after the storm and rain.

Firozabad News: आंधी-बारिश के तीसरे दिन भी 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Power supply remains disrupted in over 50 villages even on the third day after the storm and rain.
जसराना। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद विद्युत व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। रविवार को तीसरे दिन भी 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जसराना और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इस दौरान कई स्थानों पर पेड़ विद्युत लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते पाढ़म, एका और उडेसर बिजलीघरों से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। जसराना टाउन और देहात क्षेत्र में भी बिजली संकट पैदा हो गया। तीन दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है। सबमर्सिबल और नलकूप नहीं चलने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक में दिक्कतें आ रही हैं। नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आने से लोगों को राहत मिली, लेकिन कई गांवों में आपूर्ति बहाल होने का इंतजार बना हुआ है। उधर, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में काम चल रहा है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed