{"_id":"68920a67aad9f8e2a20a21be","slug":"power-supply-disrupted-for-seven-hours-in-areas-connected-to-gandhi-park-substation-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-153731-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गांधी पार्क उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गांधी पार्क उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
Tue, 05 Aug 2025 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर के गांधी पार्क विद्युत उपकेंद्र से जुड़े घंटाघर फीडर पर मंगलवार को केबल बदले जाने का कार्य किया गया। कई क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस से लोग परेशान रहे।
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एलटी लाइन में कार्य किया गया, जिसमें पुरानी केबल हटाकर नई केबल डाली गई। इस कार्य के चलते अट्टा मोहल्ला, गली बोहरान, ताज मार्केट, शास्त्री मार्केट, दूध वाली गली, इमामबाड़ा सहित आस-पास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। दिनभर की कटौती से आमजन, विशेषकर दुकानदारों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विद्युत विभाग के एक्सईएन कालीचरन ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत यह कार्य कराया गया है। इससे भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि कार्य को शीघ्रता से पूरा किया गया, ताकि लोगों को ज्यादा देर तक असुविधा न हो।
विज्ञापन
15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी स्थित बिजली घर पर मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिल बकाया रखने वाले 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी बकाएदारों को पहले नोटिस जारी किए जा चुके थे। तय समय में भुगतान न करने पर कार्रवाई की गई।