{"_id":"6ad7ad0f3a938ebdbd052949","slug":"poster-of-a-donkey-placed-on-the-crown-of-ravanas-effigy-at-ramlila-maidan-sparks-controversy-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-188542-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रामलीला मैदान में रावण के पुतले के मुकुट पर गधे का पोस्टर लगाया, विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रामलीला मैदान में रावण के पुतले के मुकुट पर गधे का पोस्टर लगाया, विवाद
Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में खड़े रावण के पुतले पर मुकुट पर बना गधे का मुखौटे का पोस्टर पर ब्राह्मण समाज न
- फोटो : यातायात पुलिस ऑटो की चेकिंग करती हुई। स्रोतः पुलिस
शहर के प्रमुख रामलीला मैदान में रावण का पुतला बनाए जाने के दौरान सामाजिक मर्यादाओं के उल्लंघन का मामला सामने आया है। रावण के पुतले के मुकुट के ऊपर गधे के मुखौटे का पोस्टर लगा दिया गया। इसे देख सारस्वत ब्राह्मण समाज ने तीखी नाराजगी जाहिर की है। विरोध जताने वालों का कहना है कि रावण भले ही बुराई का प्रतीक था, लेकिन वह एक प्रकांड विद्वान था और इस तरह की हरकत किसी एक समाज को अपमानित करने जैसी है। तदर्थ प्रशासनिक श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा इस बार रामलीला मैदान में 61 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया गया था। जब यह पुतला रामलीला मैदान में रखा गया, तो उसके मुकुट के ऊपर गधे के मुखौटे का एक पोस्टर लगा हुआ दिखाई दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जिला ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि रावण एक प्रकांड विद्वान था, इसलिए उसके पुतले के साथ इस तरह की हरकत करना पूरी तरह अनुचित है। आलोक सारस्वत ने कहा कि रामलीला प्रांगण में ऐसी हरकत करके एक समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। आरोपियों पर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जिला ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि रावण एक प्रकांड विद्वान था, इसलिए उसके पुतले के साथ इस तरह की हरकत करना पूरी तरह अनुचित है। आलोक सारस्वत ने कहा कि रामलीला प्रांगण में ऐसी हरकत करके एक समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। आरोपियों पर खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन