फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   positive

कल्पना और प्रीति ने जीती एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप

Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
positive
शिक्षिका प्रीती सिंह कल्पना राजौरिया और प्रीती ने जीती एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप खबर के साथ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वोडाफोन एवं आइडिया की तरफ से आयोजित टीचर्स स्कॉलरशिप में पूरे प्रदेश में दो शिक्षिकाएं कल्पना राजौरिया और प्रीति सिंह चयनित हुई हैं। दोनों को एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सीडीओ नेहा जैन और बीएसए अरविंद पाठक ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व वोडाफोन-आइडिया ने स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों से आवेदन कराए थे। इसके बाद साक्षात्कार भी विभिन्न चरणों में लिया गया था। देश के कई राज्यों से लोग इसमें शामिल हुए थे। इसमें स्कूल के वातावरण, शिक्षक की योग्यता एवं शैक्षणिक क्षमता, विद्यालय की गतिविधियां, ऑनलाइन शिक्षण कार्य सहित कई कार्य देखे गए। देश में 90 लोगों के स्कॉलरशिप जीतने की घोषणा हुई। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय उसायनी की शिक्षिका प्रीती सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान की शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप जीती है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि पूरे देश में स्कॉलरशिप प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें जनपद में शिक्षिका कल्पना राजौरिया और प्रीती सिंह ने एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed