{"_id":"60c3a46e8ebc3e52306ebdeb","slug":"poor-children-waiting-for-free-admission-in-convent-schools-1769-applications-firozabad-news-agr4954308106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों को कांवेंट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश का इंतजार, 1769 हुए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों को कांवेंट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश का इंतजार, 1769 हुए आवेदन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश का इंतजार है। दूसरे चरण की अंतिम तिथि 10 जून तक जनपद में 1769 ऑनलाइन आवेदन अभिभावकों ने किए हैं। 13 जून को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन प्राइवेट स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। कक्षा आठवीं तक सरकार ही गरीब बच्चों की स्कूल में फीस भरेगी।
आरटीई के तहत शासन अधिकतम 450 रुपये प्रति माह के हिसाब से शुल्क प्रतिपूर्ति देता है। वहीं, किताब, ड्रेस आदि के लिए पांच हजार रुपये भी अभिभावकों के खाते में देती है। जनपद में पहले चरण में 1748 अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 1140 बच्चों के आवेदन सही पाए गए। जिन्हें प्राइवेट स्कूलों का आवंटन कर दिया है। इधर, दूसरे चरण में भी 1769 बच्चों के आवेटन पोर्टल पर हो चुके हैं। 11 और 12 जून को दस्तावेजों का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराया जाएगा। 13 जून को स्कूल की लॉटरी का आवंटन किया जाएगा। 30 जून तक चयनित विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करने का समय निर्धारित किया है।
- आरटीई के प्रवेश के लिए दूसरे चरण की लॉटरी की अंतिम तिथि 10 जून थी। 1769 आवेदन हुए हैं। शासन स्तर पर ही लॉटरी निकलेगी। उसके तहत ही स्कूलों का आवंटन होगा। पहली लॉटरी में करीब 1140 विद्यार्थियों को प्रवेश मिला है।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए