फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Polls close Preparing wprkers

चुनाव नजदीक तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Polls close Preparing wprkers
जसराना के एलआर डिग्री कालेज में भारतीय जनता पार्टी ने जन सम्मान सभा का आयोजन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ  मोर्चा खोलते हुए उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एटा के सांसद एवं पूर्व मंत्री राजवीर सिंह उर्फ  राजू भैया ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करने से पूर्व राजवीर सिंह ने रानी अवंतीबाई लोधी के साथ पूर्व विधायक विष्णुदयाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जीत दर्ज करने के बाद यूपी की बारी है। यूपी में कभी भी चुनाव हो सकते हैं, इसलिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां न कोई सीएम है और न कोई मंत्री सरकार पांच वैसाखियों के सहारे चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य हमने भी सपा के साथ काम किया है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सासंद एसपी सिंह बघेल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार स्वर्णयुग एवं अखिलेश सरकार प्रदेश के इतिहास का काला युग है। राजवीर सिंह एवं एसपी सिंह बघेल का आयोजक कप्तान सिंह राजपूत एवं डा. सत्यपाल सिंह राजपूत ने माला,  चांदी के मुकुट के साथ तलवार भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। सांसद का डा. उम्मेद सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, राजीव गुप्ता, जगदीश राजपूत भाटिया, सत्यपाल सिंह यादव ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी एवं संचालन प्रेमवीर सविता एवं रामप्रकाश झा ने किया। आरडी चौहान, टीकम सिंह राजपूत, नीलम सिंह, मुनेंद्र चौहान, त्रिलोकीनाथ शर्मा, राजीव गुप्ता, विकास राजपूत, महेश राजपूत आदि लोग मौजूद थे। राजवीर सिंह ने मंच से ही आन लाईन सदस्यता दिलवाई।


केवल खानदानों को बख्शा है
पिछले चुनाव परिणामों पर चुटकी लेते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जनता ने खानदानों को बख्श दिया। उन्होंने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो का कोई खानदान न होने से उन्हें लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed