फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Politics heated up in the graveyard land issue, slogans of 'Murdabad' raised

Firozabad News: क्रबिस्तान की भूमि प्रकरण में गरमाई राजनीति, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up in the graveyard land issue, slogans of 'Murdabad' raised
बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।  - फोटो : बैनर-पट्टिका लेकर प्रो. सुमन के खिलाफ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष।
शिकोहाबाद। भगवंतवाला बाग स्थित कब्रिस्तान की भूमि को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामजीलाल सुमन ने प्रेसवार्ता की। तहसील प्रशासन एवं भूमि के दूसरे पक्ष पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने प्रो. सुमन तथा अन्य सपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। न्याय न मिलने पर आत्मदाह या फिर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर के भगवंतवाला बाग स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद चल रहा है। दो गाटा संख्या में से एक में कब्रिस्तान है। जबकि दूसरा गाटा वसीयत के आधार पर दूसरे पक्ष मेहराज अली का है। शुक्रवार को प्रो. सुमन ने सुभाष तिराहा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की है। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने मीडिया के सामने कब्रिस्तान की भूमि विवाद में तहसील प्रशासन एवं मेहराज अली पक्ष की सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि अधिकारी गलत काम करके फिरोजाबाद को दंगे की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन




लोगों ने सुमन के विरोध में की नारेबाजी

प्रेसवार्ता करके काफिले की ओर बढ़े प्रो. सुमन के खिलाफ होटल के बाहर सड़क पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों महिला-पुरूषों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। मेहराज अली के साथ आए लोगों ने आरोप लगाया कि प्रो. सुमन भू-माफियाओं का साथ दे रहे हैं। मेहराज अली ने कहा हमें न्याय नहीं मिला तो मैं परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा। या फिर मुझे धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








मेहराज अली का नाम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में आया है। दोनों ही भूमि के गाटे अलग-अलग हैं। जिनका सीमांकन है। कब्रिस्तान और निजी भूमि अलग है। ऐसी स्थिति में न्यायसंगत कार्य प्रशासन करेगा और जो लोग शहर का माहौल बिगाड़ने का कुचक्र रच रहे हैं। उन लोगों को उनकी ही भाषा में समझाया जाएगा। - डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, एसडीएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed