फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Politics decides the condition and direction of the country

Firozabad News: राजनीति तय करती है देश की दशा व दिशा

Sat, 20 Apr 2024 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Politics decides the condition and direction of the country
राजनीति तय करती है देश की दशा व दिशा
विज्ञापन

-एबीवीपी ने आयोजित किया मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रामसिंह डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मनोज निखरा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह का प्रवास रहा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा ने कहा कि किसी भी देश की दशा और दिशा को तय करने का कार्य राजनीति ही करती है। लोकतंत्र के महापर्व में हमें अपना प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए। एक-एक वोट बहुत मूल्यवान होता है। हम अपने वोट से ऐसी सरकार के निर्माण में अपनी भूमिका नियोजित करते हैं, जिसके जरिए देश में शांति, खुशहाली और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाली सरकार बनती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ने कहा कि पहले सरकारें तलवार और हथियार की ताकत से बनती बिगड़ती थीं, लेकिन आज एक आम भारतीय नागरिक के पास वोट रूपी वो हथियार है जिससे वो सरकार बना और गिरा सकता है। कॉलेज प्राचार्य वीपी सिंह ने कहा कि मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संचालन तहसील प्रमुख रवि सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री रजत जैन, फिरोजाबाद विस्तारक आकाश पाल, जिला प्रमुख अनिल सागर, जिला सह संयोजिका काजल गर्ग, नगर अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह,अमन प्रताप सिंह, लालू रावत, अंजली मिश्रा, जितेंद्र, विनीत, राज पलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed