{"_id":"5ff5f5048ebc3e30ba210f82","slug":"political-firozabad-news-agr475252847","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर फोर्स रही अलर्ट, किसान नेता किए नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर फोर्स रही अलर्ट, किसान नेता किए नजरबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सुबह से जिले भर का फोर्स अलर्ट रहा। किसान नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के किसान नेताओं की निगरानी करते दिखाई दिए। पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि कोई भी किसान नेता रैली नहीं निकाल सक ा।
किसानों द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए जिले में भारतीय किसान यूनियन भानु ने छह जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाले जाने का आह्वान किया था। किसान नेताओं के इस आह्वान को ध्यान में रखते हुए मंगलवार की रात्रि से जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद करने की तैयारी कर ली। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा, एसपी देहात राजेश कुमार के निर्देशन में जिले भर की पुलिस किसान नेताओं को खोजती दिखाई दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो थाना उत्तर पुलिस ने किसान नेता कौशल किशोर उपाध्याय, सुखवीर सिंह, मेघ सिंह पहलवान, संजय को नजर बंद कर दिया था।
वहीं थाना दक्षिण पुलिस किसान नेताओं की रात से निगरानी करती दिखाई दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया बुधवार को सुबह से आसफाबाद चौराहे पर सघन चेकिंग करते दिखाई दिए। मुख्यालय की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों की सघन जांच पड़ताल की। पुलिस की टीमें सुभाष तिराहे पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएचओ उत्तर अनूप कुमार भारतीय टीम के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। थाना प्रभारी मक्खनपुर विनय कुमार सिंह अपने थाना क्षेत्र के किसान नेताओं से संपर्क साधते दिखाई दिए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा ने थाना क्षेत्र के किसान नेताओं को नजर बंद रखा। ताकि कोई किसान नेता ट्रैक्टर रैली को नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
किसान नेताओं की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को ध्यान में रखते हुए जिले का पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। किसी भी किसान नेता ने रैली नहीं निकाली है। पुलिस आगे भी सक्रिय रहेगी। -मुकेशचंद्र मिश्र एसपी सिटी फिरोजाबाद।