फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   political

सत्ता के बल पर उपचुनाव जीती भाजपा - नरेश उत्तम

Sat, 28 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
political
जेएस विश्वविद्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम प - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार दोपहर मैनपुरी रोड स्थित जेएस विश्वविद्यालय में एमएलसी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे। विश्वविद्यालय के निदेशक गौरव यादव और प्रो. कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव ने उनका पुष्प माला और साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर उपचुनाव जीती है।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय में मौजूद शिक्षकों से समर्थन मांगा और फिर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सपा ने सदैव शिक्षकों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन और मानदेय बहाली को लेकर आंदोलित हैं। अखिलेश यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों के लिए दो अरब रुपये दिए। जिसे भाजपा ने रोक दिया। शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता हैं। उनके सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी हर कार्य करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरवेंद्र सिंह हउआ शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, अशीम यादव स्नातक प्रत्याशी भी साथ थे। संचालन संजय यादव ने किया। गौरव यादव निदेशक जेएस विश्वविद्यालय और प्रो. कुलाधिपति डॉ.पीएस यादव, डॉ. दिनेश यादव और डॉ. धर्मेंद्र यादव सहित अनेक शिक्षक और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed