फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   political

राज्यपाल ने बच्चों से सुने गिनती-पहाड़े

Sat, 12 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
बच्‍चों को सम्मानित करतीं राज्यपाल। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्राथमिक स्कूल ऊंधनी में बच्चों से गिनती-पहाड़े सुने। इस दौरान वह प्रबंध समिति के सदस्यों से मिलीं। वहीं चार छात्राओं ने पानी बचाने का संदेश देने वाली पेंटिंग राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्राथमिक स्कूल ऊंधनी में प्रवेश करते ही बीएसए अरविंद पाठक, तरुण कुमार ने फलों की टोकरी के साथ स्वागत किया। इसक बाद उनका रुख कक्षा की ओर ही हुआ। बच्चों ने खड़े होकर स्वागत किया। एक दो बच्चों से गिनती एवं पहाड़े के बारे में पूछा और फलों के नाम पूछे। इसके बाद सभी बच्चों को फल बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल प्रांगण में प्रबंध समिति के सदस्यों से भेंट की। रामवीर राठौर ने राज्यपाल से भेंट के दौरान स्कूल का उच्चीकृत किए जाने की मांग की। स्कूल का कैसे विकास हो सकता है? के बारे में राज्यपाल ने उनसे जाना। स्कूल में बनी रसोई का निरीक्षण किया। वह बच्चों के पीने के पानी के साथ थाली धोने का स्थान देखने गई। राज्यपाल ने बीएसए से पूछा कि इसका पानी कहां जाता है? इस पर बीएसए ने बताया कि शोकपिट बना है। स्कूल से बाहर आते समय स्कूल की छात्रा सलोनी, प्रीतिका, नंदनी एवं प्राची ने राज्यपाल को पेंटिंग भेंट की। राज्यपाल ने छात्राओं से पेटिंग बनाने और कलर को भरने की जानकारी ली। राज्यपाल ने तो बेटियों को खूब आगे बढने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

शौचालय देख ठिठके कदम, गंदा मिलना पर सफाई का सुझाव
फिरोजाबाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंधनी गांव में कैंपों का निरीक्षण कर रही थी। तभी रास्ते में दीवान सिंह के घर के बाहर उन्हें शौचालय बंद पड़ा मिला। शौचालय देख राज्यपाल के कदम ठिठक गए...। दीवान सिंह के परिवार की महिलाएं एवं बच्चे घर के कमरे में जंगले से निहार रहे थे लेकिन राज्यपाल के बुलावे पर दीवान सिंह की पत्नी द्रोपदी देवी राज्यपाल के करीब पहुंची। राज्यपाल ने पूछा शौचालय का प्रयोग करते हैं? तो द्रोपदी देवी ने कहा हां। दरवाजा खोला तो गंदगी थी। इस पर राज्यपाल ने अभिभावक के रूप में कहा बहू कहां है? उसे बुलाओ...पुत्रवधू मंजू देवी पहुंची तो उन्होंने सलाह दी शौचालय का प्रयोग करों पर सफाई भी रखो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed