फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police's activeness, two missing children recovered within 4 hours

Firozabad News: पुलिस की सक्रियता, 4 घंटे में बरामद किए लापता दो मासूम

Tue, 21 Apr 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police's activeness, two missing children recovered within 4 hours
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग परिवारों के तीन वर्षीय बच्चे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तुरंत कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अशरफगंज निवासी गुड्डू की तीन वर्षीय बेटी फरीन और नसीरगंज निवासी रिजवान का बेटा मोहम्मद अजलान सुबह करीब 11 बजे लापता हुए थे। दो मासूमों के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी सहायता और सर्च अभियान के चलते पुलिस ने फरीन को मशरूरगंज और अजलान को गालिब नगर से बरामद कर लिया। बच्चों को सुरक्षित देख परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed