फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police went to another district, posts locks

दूसरे जिले में गई पुलिस, चौकियों पर ताले

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police went to another district, posts locks
Police
दूसरे चरण के लिए 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिले से फोर्स को रवाना कर दिया गया है। चौकियों पर ताले लगे हुए हैं। ऐसे में फोर्स का अभाव के कारण शहरवासियों को सुरक्षा की जिम्मा खुद संभालना होगा। फोर्स न होने के कारण रात में गश्त के साथ ही कई पिकेट भी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान के लिए जिले से 1630 जवानों को बरेली और शाहजहांपुर फोर्स को रवाना किया गया है। इसमें 900 सिपाही, 90 एचसीपी और 90 दरोगा और 550 होमगार्ड शामिल है। यहां 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। रविवार को जिले के थानों में जहां सन्नाटा नजर आया, वहीं चौकियों पर ताले लगे हुए थे। ऐसे में फोर्स विहीन हुए जिले में सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। फोर्स की इस कमी को दूर करने के लिए भले ही जिले के प्रत्येक थानों में 14-14 होमगार्ड के साथ पीआरडी जवानों की तैनात कर दिए गए हो, लेकिन इसके बाद भी फोर्स की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है। वहीं आम आदमी को ऐसे में सुरक्षा की कमान खुद संभालनी होगी।
विज्ञापन

इन जिलों में जाएगा फोर्स
बरेली और शाहजहांपुर के बाद फोर्स कानपुर नगर और देहात, जालौन और झांसी, बहराइच, जौनपुर के साथ देवरिया भी मतदान कराने को भेजा जाएगा। यानि फोर्स मार्च माह के प्रथम सप्ताह के अंत तक जिले में अपनी वापसी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में मौजूदा फोर्स की स्थिति
सूत्रों की माने तो वर्तमान में थानों में थानाध्यक्ष, एक एसएसआई, एक दरोगा, दो मुंशी और लगभग सिपाही ही मौत है। साथ ही 14 होमगार्ड और पीआरडी के जवान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed