{"_id":"681a523aeea8801f0f07eacb","slug":"police-was-informed-about-the-robbery-but-the-matter-turned-out-to-be-a-fight-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-147782-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस को दी लूट की सूचना, मामला मारपीट का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस को दी लूट की सूचना, मामला मारपीट का निकला
Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
थाना परिसर में बैठी पीड़िता एवं उसका बेटा यश कुमार। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। शादी समारोह से घर वापस लौट रहे दंपती के साथ लूटपाट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला लूट की जगह मारपीट का निकला। पीड़ित की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट तीन युवकों के खिलाफ दर्ज की है।
थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला टूंडली निवासी नीतू देवी अपने पति योगेंद्र सिंह एवं बेटे यश कुमार के साथ थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद रोड दखिनारा स्थित गंगा फार्म हाउस में अपनी मामी सास की बेटी की शादी में गई थीं। पीड़िता के अनुसार जब वह रात साढ़े बारह बजे करीब बाइक से घर वापस लौट रही थीं। तभी पीछे से दो बाइकों पर छह युवक वहां आ धमके। उन्होंने रास्ता रोकते हुए किसी भारी वस्तु से प्रहार कर योगेन्द्र को पीटना शुरु कर दिया। आरोपी महिला के कुंडल एवं चेन छीनकर भाग निकले। दंपती के साथ लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी। जांच में मामला मारपीट का निकला। पीड़ित योगेन्द्र ने मनीष कुमार, अंशू एवं रिंकू निवासी गांव जाजूमई जसराना के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित के साथ डीजे पर नाचने को लेकर कुछ युवकों का विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।