फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police using surveillance to track down the accused in the Sevapur murder case

Firozabad News: सर्विलांस की मदद से सेवापुर हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही पुलिस

Sun, 12 Oct 2025 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Police using surveillance to track down the accused in the Sevapur murder case
सांकेतिक 
- गाय बांधने को लेकर सेवापुर में दो पक्षों में हुआ था विवाद, विवाद के दौरान घायल ने तोड़ दिया था दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जसराना। गाय बांधने को लेकर थाना जसराना के गांव सेवापुर में हुए विवाद के दौरान हुई ग्रामीण की मौत के बाद फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है।

थाना जसराना के गांव सेवापुर में रास्ते में गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। राजपाल सिंह के पुत्र माधव द्वारा वीडियो बनाने पर आरोपी आक्रोशित हो गए और राजपाल सिंह के साथ उसके पुत्र माधव को पीट दिया। हालांकि दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हो गई थी। उपचार के दौरान राजपाल सिंह की मौत होने के बाद पुलिस ने नीरज एवं राहुल के साथ अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। राजपाल सिंह की मौत की जानकारी होने पर आरोपी परिवार सहित फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया है। रिश्तेदारों एवं हरसंभव जगह पर पुलिस दबिश दे रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया हत्यारोपी मौके से परिवार सहित फरार हो गए हैं। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। रिश्तेदारों एवं अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed