फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police stopped Hindu Raksha Dal leader Daksh Chaudhary.

Firozabad News: हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी को पुलिस ने रोका

Mon, 13 Jul 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Hindu Raksha Dal leader Daksh Chaudhary.
हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव - फोटो : हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव
मक्खनपुर। थाना रसूलपुर क्षेत्र में युवक अरुण की मौत के बाद, मृतक के परिजन द्वारा समुदाय विशेष पर हत्या का आरोप लगाए जाने से मामला गरमा गया है। इसी सिलसिले में शनिवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी को, जिलाध्यक्ष मोहन बजरंगी के साथ शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहे से जाते समय पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद उन्हें थाना मक्खनपुर ले जाया गया, जहां एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने उनसे काफी देर तक वार्ता की। एसपी ग्रामीण ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए दक्ष चौधरी को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी और उन्हें वापस लौटा दिया। वर्तमान में अरुण की मौत के मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed