{"_id":"6a40139db43cba804f0fe0fa","slug":"police-stop-child-marriage-teenage-girl-saved-from-becoming-a-child-bride-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178297-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने रोका बाल विवाह, बालिका वधू बनने से बची किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने रोका बाल विवाह, बालिका वधू बनने से बची किशोरी
Sat, 27 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत एएचटी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नगला बाजदार गांव में छापा मारकर बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाद में उसे आवश्यक विधिक एवं संरक्षणात्मक कार्रवाई के लिए महिला कल्याण विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया गया।
शुक्रवार को थाना एएचटी की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि नगला बाजदार गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह को रुकवा दिया। रेस्क्यू की गई बालिका को महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए उसके संरक्षण और आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक रविशंकर निषाद, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, थाना मक्खनपुर के उपनिरीक्षक यश कुमार तथा महिला आरक्षी कविता मौर्य शामिल रहीं।