फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police seized four overloaded dumpers filled with ballast

Firozabad News: गिट्टी से भरे ओवरलोड चार डंपरों को पुलिस ने जब्त किया

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police seized four overloaded dumpers filled with ballast
टूंडला में पकड़े गए ओवरलोड  डंपर
टूंडला। थाना पुलिस ने सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध शनिवार को अभियान चलाया। पुलिस ने एटा रोड पर गिट्टी से भरे हुए चार डंपरों को पकड़ते हुए उन्हें सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह आठ बजे उपनिरीक्षक आदेश कुमार व अंकित जादौन सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सुभाष चौराहा एटा रोड मोड पर अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड चल रहे गिट्टी से भरे चार डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब चालक से कागजात मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सके। तब पकड़े गए ओवरलोड डंपरों को सीज करते हुए मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि डंपरों में गिट्टी इस कदर भरी हुई थी कि यदि ऊपर से गिर जाए तो कोई भी अनहोनी हो जाए। इस लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है। कुछ दिन पहले भी एडीएम विशु राजा, तहसीलदार राखी शर्मा और खनन अधिकारी मफतलाल द्वारा भी कार्रवाई करते हुए गिट्टी से भरे डंपरों को सीज किया गया था। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। पकड़े गए डंपर मध्य प्रदेश से गिट्टी लेकर एटा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed