{"_id":"67b3915f44172066ce02117f","slug":"police-searched-more-than-100-cameras-murder-mystery-not-solved-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-142876-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस ने खंगाले 100 से अधिक कैमरे, नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस ने खंगाले 100 से अधिक कैमरे, नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी
Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र मेें हुई युवती की हत्या की गुत्थी मूकबधिर पर आकर अटक गई। जबकि पुलिस ने उसे शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। सीसीटीवी कैमरों में आए दोस्तों से भी पूछताछ की गई थी। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
बघेल कालोनी निवासी सोनू की हत्या तीन दिन पहले हुई थी। पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। उसके साथ शराब पीने वाले चार दोस्त भी कैमरे में देखे गए थे। उनसे पूछताछ करने पर भी कोई नई बात सामने नहीं आई। पुलिस हिरासत में बैठा मूकबधिर ने इशारों में हत्या का राज तो खोला, लेकिन उसकी बातें समझ न आने के कारण हत्या की गुत्थी जस की तस है। पुलिस ने भी मूकबधिर के हत्याकांड में शामिल होने की पुष्टि की है। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस के हाथ लगभग खाली हैं। अभी तक पुलिस आरोपियों के दामन तक नहीं पहुंच पाई है। जबकि उत्तर, सर्विलांस टीम के साथ रसूलपुर पुलिस भी हत्या का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।