{"_id":"65298de710fd8f5e0d0516c6","slug":"police-remained-alert-regarding-friday-prayers-in-the-district-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-7131-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिले में जुमा की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिले में जुमा की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस
Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन किए जाने का मैसेज सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिले में पुलिस प्रशासन की टीमें सक्रिय रहीं। एसपी सिटी के निर्देशन मेें शहर में पैदल मार्च किए जाने के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। पुलिस के अधिकारी भ्रमण शील रहे।इस्त्राइल और फलस्तीन की जंग के बीच जुमा की नमाज के बाद सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए जाने का मैसेज सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को प्रसारित हो रहा था। इस मैसेज के प्रसारित होने के बाद डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए फोर्स को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन में समूचे जिले में प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी कर दी गई थी। फिरोजाबाद शहर में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार के साथ थाना प्रभारियों के साथ सुभाष तिराहे से लेकर रसूलपुर थाने तक फ्लैग मार्च किया। इसके साथ सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद, मस्जिद मेवा फरोशां, शाही मस्जिद कटरा पठानान, खजूरी मस्जिद, आगाशाही मस्जिद व नालबंदान स्थित मस्जिद सहित शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती दिखाई दी।
शहर की मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी फोर्स अलर्ट दिखाई दिया। जुमा की नमाज संपन्न होने के बाद सभी लोग सीधे घरों की ओर जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके ही आधार पर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी के साथ फ्लैगमार्च किया गया है। खुफिया एवं इंटेलीजेंस की टीमें लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं।