{"_id":"622b950b6d85d5609273d9c6","slug":"police-recovered-the-dead-body-of-the-diver-and-old-man-drowned-in-surajpur-canal-firozabad-news-agr5268115192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर नहर में डूबे गोताखोर और वृद्घ के शव को पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर नहर में डूबे गोताखोर और वृद्घ के शव को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के गांव सूरजपुर नहर में डूबे गोताखोर और किसान के शव शुक्रवार को बरामद हो गए। किसान का शव जायमई गांव के समीप नहर से बरामद किया गया। जबकि गोताखोर का शव जसवंत नगर क्षेत्र से बरामद किया गया है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी किसान मुकेश कुमार (55) ने मंगलवार शाम को सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमौर की पुलिया के समीप सूरजपुर नहर में कूद गया था। मुकेश के नहर में कूदने की सूचना पर बुधवार को ग्रामीणों ने सिरसागंज पुलिस को दी थी। पुलिस ने बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाकर नहर में किसान की तलाश शुरू करा दी थी। किसान की तलाश करते समय बसई मोहम्मदपुर के गांव अंते की मढईया निवासी गोताखोर कालीचरन भी नहर में डूब गया। किसान और गोताखोर की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पीएसी के गोताखोर दोनों की तलाश करते रहे। लेकिन दोनों को कोई पता नहीं लग सका।
थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुकेश का शव सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जायमई गांव के समीप नहर से बरामद किया गया था। वहीं गोताखोर कालीचरन का शव इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में मिला है। मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोताखोर के शव का भी पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।