फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police reached the miscreants through CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाशों तक पहुंची पुलिस

Sun, 17 Oct 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police reached the miscreants through CCTV cameras
फिरोजाबाद। ई रिक्शा से नकदी चोरी करने वाले बदमाश बाइक से आए थे। पुलिस की माने तो बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं थे, बाइक नई थी, बाइक पर बड़े अक्षरों में जय भोले लिखा था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने उस मार्ग के लगे हर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। मुखबिरों की मदद भी ली। खुलासे की कड़ी सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी है, इसकी मदद से पुलिस दागी पुलिसकर्मियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और पीड़ित द्वारा बताए गए घटना का मिलान भी किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें घटना स्थल से रुपये चुराते हुए चोर व उनकी बाइक नजर आ गई। इसके बाद रसूलपुर पुलिस ने बाइक को ट्रेस करने के साथ खास तौर पर जय भोले लिखी बाइक की तलाश की। बाइक की तलाश करते करते पुलिस टीम जनपद मैनपुरी के थाना करहल के गांव नगरिया जा पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद जो घटना खुलकर सामने आई।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। क्योंकि बदमाशों ने बताया कि उनके द्वारा चोरी की गई नकदी सिरसागंज पुलिस ने छीन ली थी। पुलिस का नाम आते ही जांच और तेज करने के साथ ही पुलिस ने थाने के अभिलेखों को खंगाला। पता लगाया कि 15 अक्तूबर को जिस दिन घटना हुई थी, उस दिन ड्यूटी पर गाड़ी में कौन सिपाही, कौन उपनिरीक्षक तैनात था। आरोपी सिपाही और उपनिरीक्षक के नाम सामने आने पर उनकी पहचान बदमाशों से कराई गई। बदमाशों के दोषी पुलिस कर्मियों को पहचानते ही उनकी गिरफ्तारी मौके से कर ली गई। पूरे मामले को आला अफसरों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed