फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police raids lasted overnight in search of the killers of the smugglers

आढ़तिया के हत्यारों की खोज में रात भर चली पुलिस की दविशें

Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Police raids lasted overnight in search of the killers of the smugglers
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज में रविवार सुबह आढ़ती पवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को जांच में कई अहम सुराग मिल चुके हैं। प्रारंभिक जांच में जो सबूत मिले हैं, उसमें आढ़ती के एक रिश्तेदार पर हत्या करने पर शक है। फिलहाल पुलिस ने चार टीमें बनाकर रविवार को कई जगह दबिश दी है।
विज्ञापन

रविवार को सिरसागंज के इटावा रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास सब्जी आढ़ती पवन सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को पहला शक आढ़ती की होने वाली शादी से जुड़ा हुआ दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने आढ़ती पवन सिंह के मोबाइल से अहम सुराग मिल गए हैं। उसके एक रिश्तेदार पर ही हत्या किए जाने का शक पुलिस को उन मोबाइल से मिले सबूत के कारण गहरा गया है। वहीं थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम ने कहा कि मामले में दबिश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

11 हजार विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ा युवक
फिरोजाबाद। कस्बा फरिहा के निकट नगला जाट में एक युवक 11 हजार विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। जेई ने युवक को पोल पर चढ़ता देखकर तुरंत हिदायत दी। साथ ही युवक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में लोग 11 हजार केवी की विद्युत लाइन से कटिया डाल लेते हैं। एक युवक सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़ गया। युवक के हाथ में प्लास था। जेई कयामुउद्दीन ने युवक को समझाया कि 11 हजार की विद्युत लाइन से हादसा हो सकता है। जेई ने बताया कि युवक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed