{"_id":"6898db9c8590bdf64f050ba5","slug":"police-raided-barabanki-and-bulandshahr-in-search-of-tractors-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-154031-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक्टरों की तलाश में बाराबंकी एवं बुलंदशहर में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक्टरों की तलाश में बाराबंकी एवं बुलंदशहर में पुलिस ने दी दबिश
Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर से टैक्टर बरामद होने के बाद कोतवाली में मौजूद किसान। संवाद
- फोटो : फाइल फोटो
शिकोहाबाद। ट्रैक्टरों की ठगी का शिकार हुए किसानों के मामले में पुलिस की तीन टीमें काम कर रही है। एक टीम ने बुलंदशहर से भी एक ट्रैक्टर बरामद किया है। जबकि एक टीम बाराबंकी के लिए रवाना हो गई है। पुलिस इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में तेजी से जुट गई है।
बीते शनिवार को काफी संख्या में नसीरपुर एवं शिकोहाबाद क्षेत्र के किसान थाने में पहुंचे थे। जिन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी दी थी। लगभग 125 किसानों को मथुरा में हाईवे निर्माण का काम चलने की बात ठगों ने बताई थी। ठगों ने 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराये का लालच देकर सैकड़ों किसानों से उनके ट्रैक्टर ले लिए थे। जिनमें लगे हुए जीपीएस को निकालकर ठगों ने बेच दिया था। ऐसी किसानों ने संभावना जताई थी। पुलिस टीम ने नसीरपुर के एक किसान की निशानदेही पर मैनपुरी रोड से बिक्री के लिए ले जाया जा रहा ट्रैक्टर पकड़ लिया था। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों की ठगी होने से पुलिस भी हैरत में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बीतेे शनिवार रात पुलिस टीम ने बुलंदशहर से एक ट्रैक्टर बरामद किया है। वहीं एक अन्य टीम बाराबंकी में ट्रैक्टरों के होने की सूचना पर दबिश के लिए रवाना हो गई है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि टीमें गठित करके अलग-अलग जिलों में दबिश दी जा रही हैं। बुलंदशहर से एक ट्रैक्टर और बरामद किया गया है। अभी इस ठगी के मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंचे हैं। जल्द ही वह भी पुलिस हिरासत में होगा।