फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police maintained silence in the matter of threatening Inspector's family

Firozabad News: दरोगा के परिवार को धमकाने के मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी

Sat, 29 Jun 2024 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jun 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Police maintained silence in the matter of threatening Inspector's family
दरोगा के परिवार को धमकाने के मामले में पुलिस ने साधी चुप्पी
विज्ञापन

- दरोगा की पत्नी ने पुलिस को दी थी दामाद के खिलाफ तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दरोगा के परिवार को दामाद द्वारा दी जा रही धमकियों के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते पीड़ित दरोगा का परिवार न्याय एवं सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है।


थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर निवासी देवेंद्र कुमार जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी शशिलेश देवी ने 25 जून को थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उनकी बेटी प्रियंका का पति जोकि थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है, उससे पूर्व में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाद हो चुका है। जिसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर थाना रकाबगंज समेत आगरा के अन्य थानों में मुकदमे पूर्व में पंजीकृत कराए जा चुके हैं। अब आरोपी दामाद अपने भाई एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर मुकदमा वापस न लेने पर उनके बेटे की हत्या की धमकी दे रहा है। जिससे दरोगा का परिवार भयभीत है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते पीड़िता न्याय एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों का अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed