फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police from three stations nab 10 cunning fraudsters; nationwide multi-crore fraud racket busted.

Firozabad News: तीन थानों की पुलिस ने दबोचे 10 शातिर ठग, करोड़ के देशव्यापी फ्रॉड का भंडाफोड़

Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police from three stations nab 10 cunning fraudsters; nationwide multi-crore fraud racket busted.
थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभा - फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। देश भर में सक्रिय ऑनलाइन ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर वज्र अभियान के तहत जिले के तीन थानों दक्षिण, रसूलपुर और लाइनपार की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 10 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, पंजाब, राजस्थान, वेस्ट बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। अपराधियों के भिन्न-भिन्न खातों में ठगी की करीब 1.01 करोड़ की रकम ट्रांसफर हुई थी, जिसमें से पुलिस ने 11 लाख की राशि को खातों में होल्ड करा दिया है, जबकि करीब 78 लाख रुपये ये आरोपी चेक और एटीएम के जरिये निकाले जा चुके थे। पुलिस के अनुसार, इस पूरे खेल में शामिल 8 अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार प्रभावी दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन




थाना दक्षिण पुलिस: 58 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश, 20 फीसदी का कमीशनखोर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर देशव्यापी डिजिटल अरेस्ट के जरिए करीब 58 करोड़ की भारी-भरकम साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज खान निवासी मोहम्मदगंज, नियर पप्पन टेंट हाउस, थाना दक्षिण गिरफ्तार किया। अरबाज का बड़ी छपैटी स्थित एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। उसने अपने कर्ज को चुकाने के लिए पैसों की जरूरत के चलते अपने दोस्त मोहम्मद उजैर निवासी अबूहुरैरा स्कूल के पास, थाना रामगढ़ को उपलब्ध कराया था। उजैर ने उसे पहले ही बता दिया था कि यह पैसा ऑनलाइन ठगी का है। अरबाज ने कुल 18 लाख रुपये अपने खाते में मंगाए और 20 फीसदी कमीशन काटकर सारा पैसा चेक व एटीएम के माध्यम से निकालकर उजैर को सौंप दिया। उजैर द्वारा डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी गई रकम इस खाते में मंगाई जाती थी। उजैर की तलाश जारी है। गिरफ्तार अरबाज से 1 मोबाइल, 2 बैंक पासबुक, 1 एटीएम कार्ड और 1 सिम कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन




थाना रसूलपुर पुलिस: वकीलपुरा मंडी से अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 ठग दबोचे, 8 करोड़ की ठगी

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क ने वकीलपुरा मंडी में राजा ट्रांसपोर्ट के पीछे घेराबंदी कर डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और पेपर ट्रेडिंग के जरिए देश के कई राज्यों में 8 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों में साजिद निवासी- आगाशाह रोड, हाजीपुरा, थाना रसूलपुर, सोहेल निवासी गली नंबर 8, मोहल्ला मोहम्मदगंज, थाना दक्षिण और अल्तमश निवासी कटरा सिद्दकी, सदर बाजार, थाना रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। इनके साथी हसन निवासी हाजीपुरा, रमीज निवासी शीशग्रान और राशिद की तलाश जारी है। ये आरोपी व्हाट्सएप के जरिए आपस में जुड़े थे और बैंक से पैसे निकालने में हसन इनका साथ देता था। यह गिरोह लोगों को ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट और पेपर ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बनाता था और उस पैसे को अपने व जान-पहचान वालों के बैंक खातों में मंगाकर खपाता था। गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 12 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 8 करोड़ का फ्रॉड हुआ है। इन शिकायतों से संबंधित कुल 70 लाख रुपये इनके खातों में आए थे, जिनमें सोहेल के खाते में 35 लाख, साजिद के खाते में 25 लाख और अल्तमश के खाते में 10 लाख थे। इसमें से आरोपी 60 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाल चुके थे, जबकि पुलिस ने 11 लाख की राशि को एसबीआई बैंक खातों में होल्ड करा दिया है। आरोपियों से 3 मोबाइल, 10 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड और 2 सिम कार्ड बरामद हैं।



थाना दक्षिण पुलिसः इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में निवेश और एपीके फाइल डाउनलोड कराकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर अपराधियों को जेल भेजा है। इनमें संजय निवासी करबला, गली नंबर 10, थाना दक्षिण, हेमंत निवासी पीपल मंडी, करबला, थाना दक्षिण, सूरज निवासी गली नंबर 5, करबला, थाना दक्षिण, हामिद निवासी- गली नंबर 19, कश्मीरी गेट, थाना रामगढ़ शामिल हैं। तीन अभियुक्त फरार हैं। इनकी तलाश जारी है। इस गिरोह के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड से संबंधित करीब 22 शिकायतें पंजीकृत हैं, जिनमें कुल 1 करोड़ की धनराशि का फ्रॉड हुआ है। इसमें से कुल 10 लाख की राशि इन गिरफ्तार अभियुक्तों के अलग-अलग खातों में आई थी। इनके पास से 4 मोबाइल और 7 बैंक पासबुक बरामद हैं।



थाना लाइनपार पुलिस: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने फेसबुक और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो साइबर ठगों को दबोचने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज निवासी वन विभाग के सामने वाली गली, छारबाग, थाना लाइनपार और पारस निवासी नगला शेख, थाना बसई मोहम्मदपुर शामिल हैं। गिरोह के दो अभियुक्त अभी फरार हैं। विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ 3 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल 6 लाख की ठगी की गई है। इसमें से 3 लाख की राशि इनके खातों में आई थी। इनसे 2 मोबाइल, 3 बैंक पासबुक और 2 आधार कार्ड बरामद हैं।

रामगढ़ः फर्जी लोन और पेपर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार पर प्राथमिकी, तलाश जारी

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने फर्जी लोन, नौकरी दिलाने और पेपर ट्रेडिंग के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले गिरोह के चार अपराधियों पर एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को कम ब्याज पर लोन, नौकरी और पेपर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देता था। आरोपी पीड़ितों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक पासबुक, एटीएम और आधार कार्ड अपने कब्जे में ले लेते थे। बाद में इन्हीं असली दस्तावेजों का फर्जी व कूटरचित तरीके से इस्तेमाल कर म्यूल बैंक खाते खुलवाए जाते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम खपाने में होता था। आरोपियों में मक्का कॉलोनी निवासी नफीस के खाते से करीब 4.90 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस खेल में मोहम्मद कामिल (नूर नगर), आमिर (हाजीपुरा) और राशिद (30 फुटा) के नाम भी प्रकाश में आए हैं। थाना रामगढ़ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed