फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police entered the victim house and beat him up family

UP: आधी रात घर में घुसी पुलिस...शराब के नशे में की ऐसी बर्बरता, मच गई चीख-पुकार; महिलाओं को भी नहीं बख्शा

Mon, 17 Feb 2025 08:36 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Feb 2025 08:36 PM IST
सार

परिवार के विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दाैरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा। उसने भी अभद्रता की गई। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Police entered the victim house and beat him up family
पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में उत्तर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम जबरन पीड़ित परिवार के घर में घुस गई। जहां पुलिसकर्मियों ने परिवार के लोगों से बर्बरता दिखाते हुए पिटाई भी की है। इतना ही नहीं महिलाओं से अभद्रता भी की। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सोनू हत्याकांड में पुलिस अपनी निष्क्रियता छिपाने के लिए पीड़ित परिवार पर ही जोर दिखा रही है। रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई। जबरन दरवाजा खुलवाया। विरोध करने पर गाली-गलौज भी की। मृतक की भतीजी रजनी ने बताया कि रात को परिवार की महिलाएं और पुरूष सो रहे थे। 
विज्ञापन


तभी पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस आए। उनकी अभद्रता का विरोध करने पर परिवार के युवकों की पिटाई की। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी कर दी। जानकारी होने पर शंखवार समाज के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पुलिस की बर्बरता का विरोध जताते हुए अधिकारियों से मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद मनोज शंखवार ने बताया कि पुलिस 72 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। अपना ढीला रवैया छिपाने के लिए पीड़ित परिवार के लोगों से ही अभद्रता और मारपीट कर रही है।


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम मामले के खुलासे में जुटी थी। पूछताछ के लिए संदेह में आने वालों को लेने गई थी। पुलिस टीम पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed