{"_id":"61a27e5acd2f244378214b5b","slug":"police-engaged-in-investigating-the-history-of-district-badar-criminals-firozabad-news-agr5160753116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर अपराधियों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर अपराधियों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल अभी नहीं बजा है लेकिन आगामी पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने थानेदार और पुलिस अफसरों को वांछित अपराधियों, गैंगस्टर और जिला बदर अपराधियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अफसरों की मानें तो नगर क्षेत्र में करीब 180 जिला बदर अपराधी है। इन अपराधियों में से कुछ का समय पूरा हो चुका है और वे जिले में आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस इन अपराधियों की जांच कर रही है कि उनके चालचलन के साथ कार्यशैली में परिवर्तन आया है कि नहीं। यदि उनके व्यवहार और चालाचलन में परिवर्तन नहीं आया है उनके खिलाफ पुन: जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही संवेदनशील बूथों का आंकड़ा भी थानेदारों द्वारा जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर विगत दिनों शहर में हुए उपद्रवों में शामिल लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस इन लोगों के खिलाफ भी 110 की कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर थानेदारों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा सके। वांछित, जिला बदर और गैंगस्टर के अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अशोक कुमार, एसएसपी