फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police encounter with innocent killer

Firozabad News: मासूम के हत्यारोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़

Mon, 03 Jun 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with innocent killer
शिकोहाबाद। मासूम की हत्या के आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद गई पुलिस पर आरोपी ने झाड़ियों में पहले से छिपा रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। अचानक फायरिंग से पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलफाम के बाएं पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। जिसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में पुलिस में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्जी गली निवासी मोहम्मद आकिब की डेढ़ वर्षीय पुत्री महक को उसका फूफा गुलफाम अपहरण करके ले गया था। जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी के कहने पर मासूम की ईट से कुचलकर हत्या कर दी थी। साथ ही छुरे से उसका हाथ काट दिया था। पुलिस ने रविवार रात आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी का प्रयास किया तो आरोपी ने नगला प्रभु नहर झाल के पास झाड़ियां में छुपाकर पहले से रखे हुए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के बाएं पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed